Thursday, September 20, 2018

manav vikas

                             मानव 

      मानव इस धरती के सभी जीव -जन्तुओ मे सबसे
विकसित प्राणी है। विज्ञाननिको के अनुसार इस धरती
पर 87 लाख प्रकार के जीव - जन्तु रहते है और इंसान
इन सब प्राणियों में सबसे बुद्धिमान व होशियार प्राणी
है। इंसानो ने अपने कौशल के दम पर पुरी दुनिया का
रूप ही बदल दिया है और इस बदलाव का कारण है
इंसानो का विकसित दिमाग। इस पुरी दुनिया मे एक
इंसान ही ऐसा प्राणी है जो बौद्धिक रूप से सबसे ज्यादा
विकसित है।





                      मानव का इतिहास 

     वैज्ञानिको के अनुसार बुद्धिमान मानव (होमोसैपियन्स)
के इतिहास का आरंभ लगभग 10000 से 40000 ई.पूर्व के
बीच मे हुआ है। इसी समय अवधि के बीच मे मानव विकसित
हुआ था। मानव के विकसित होने का मुख्य कारण था धरती
के पर्यावरण मे बदलाव। आज से लगभग 10000 से 15000
ई.पूर्व धरती की जलवायु मे बड़े बदलाव आए और धरती की
जलवायु मे गर्मी की मात्रा बढ़ने लगी। इस गर्मी की मात्रा का
बढ़ना इंसानो के लिए वरदान की तरह साबित हुआ और
इंसान बौद्धिक व शाररिक रूप से विकसित होने लगे। समय
के साथ-साथ इंसानो का पुरा शरीर विकसित हो रहा था
विशेष तौर पर इंसानो का दिमाग आकार मे बड़ा हो रहा था।
यही कारण है जिसकी वजय से इंसान इस धरती का सबसे
ज्यादा बुद्धिमान व विकसित प्राणी बन गया।

                         मानव विकास 

     मानव समय के साथ-साथ विकसित तो हुआ ही है
लेकिन अगर वह अपने ऊपर मेहनत करे तो वह और
भी ज्यादा अपने आप को विकसित कर सकता है। हम
हर रोज अपने आस पास देखते है कि एक इंसान ज्यादा
बुद्धिमान है तो दूसरा बुद्धिहीन, एक इंसान ज्यादा
ताकतवर है तो दूसरा कमजोर। यह अंतर इसलिए है
क्योकि एक इंसान ने अपने आप को बहतर बनाने के
लिए दूसरे इंसान से ज्यादा मेहनत की है। हम जितनी
ज्यादा अपने ऊपर मेहनत करते है उतना ही हमारा
विकास होता है। मानव प्राचीन समय से ही अपने आप
को विकसित करता आया है। मानव ने हर क्षेत्र मे अपने
कोशल दिखाया है और हर क्षेत्र मे प्रगति की है।

No comments:

Post a Comment