Sunday, November 11, 2018

health in hindi

Health in hindi ( स्वास्थ्य ):-


अगर हम बात करे की हमारी जिंदगी में सबसे जरूरी चीज क्या है तो सबका जवाब हो स्वास्थ्य। हमारा स्वास्थ्य हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योकि एक स्वस्थ इंसान किसी भी कार्य को एक अस्वस्थ इंसान के मुकाबले अच्छी प्रकार से कर सकता है। जब हमारा स्वास्थ्य बिगड़ जाता है तो हमारी कार्य करने की शक्ति कम हो जाती है। शरीर के स्वस्थ न रहने पर इंसान में आलस , चिड़चिड़ापन व क्रोध पनपने लगता है जो इंसान को अंदर से कमजोर कर देता है। इसके विपरीत एक स्वस्थ इंसान अधिक सुख , शान्ति व आनंद के साथ अपना जीवन व्यतीत करता है।

health

                                 स्वास्थ्य 


स्वस्थ रहने के उपाय :-

(1) व्यायाम :- व्यायाम हमारी दिनचर्या का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर हम स्वस्थ रहना चाहते है तो हमे हर रोज कम से कम 1/2 से 1 घण्टा व्यायाम जरूर करना चाहिए। यह जरुरी नहीं की स्वस्थ रहने के लिए हमे हर रोज 1 घण्टा बहुत ज्यादा महनत करनी होगी। अगर हम हर रोज हल्का फुल्का व्यायाम करते है जैसे पैदल चलना , साईकिल चलाना ,  दौड़ना या फिर योगा व प्रणायाम करते है तो हमारा शरीर बिल्कुल स्वस्थ रहेगा। व्यायाम करने से हमारे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा पूरी हो जाती है और शरीर के प्रत्येक हिस्से में ऑक्सीजन की पूर्ति हो जाती है। व्यायाम करने से हमारा शरीर पूरा दिन ऊर्जावान व किर्याशील रहता है इसलिए स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करना बहुत जरुरी है।

(2) आहार :- अगर हमे अपने शरीर को स्वस्थ रखना है तो हमे पौष्टिक आहार खाना चाहिए क्योकि पौष्टिक आहार ही हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है और हमे दिन भर काम करने की ऊर्जा देता है।अगर हम आहार को सही समय पर व संतुलित मात्रा में खाए तो यह किसी  औषधि से कम नहीं है लेकिन आहार पौष्टिक होना चाहिए न की तला हुआ या मसाले दार। तला हुआ या मसाले दार खाना केवल हमारा पेट भरता है हमारे शरीर को ऊर्जा नहीं देता इसलिए हमे केवल पौष्टिक आहार ही खाना चाहिए।
food
पौष्टिक आहार 

कुछ पौष्टिक आहार :-

1. अनाज :- गेहूँ , चावल , दलिया , रवा , जो आदि।
2. सब्जिया :- हरी पत्तेदार सब्जिया , गाजर , मूली , पत्तागोभी , करेला , लोकी , ककड़ी , प्याज , टमाटर आदि।
3. दाल :- मूँग दाल , चना , चना दाल , सोयाबीन , छोले , अरहर दाल , मसूर दाल आदि।
4. फल :- सेब , केला , अनार , पपीता , अमरुद , आम , तरबूज , संतरा आदि।
5. दूध के सामान :- दूध , दही , छाछ , पनीर , मलाई , घी आदि।

(3) पानी :- पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए ही नहीं हमारे जीवन के लिए भी सबसे महत्वपूर्ण है। हमारे शरीर में 70% तरल पदार्थ है जिसकी पूर्ति में पानी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमे स्वस्थ रहने के लिए एक दिन में कम से कम 5 से 7 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। पानी पिने से हमारे शरीर की गर्मी शांत रहती है और मूत्र के द्वारा शरीर के दूषित पदार्थ बहार निकल जाते है। हमे सुबह उठते 2 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए और पुरे दिन थोड़ा - थोड़ा पानी पीते रहना चाहिए। खाने के साथ पानी न पिये क्योकि खाने के साथ पानी पिने से पेट की अग्नि शांत हो जाती है और खाना सही से नहीं पचता। खाने के आधा घंटे पहले या बाद में पानी पि सकते है।

(4) आराम :- अगर हम दिन - रात काम करते रहे और शरीर व दिमाग को आराम ने दे तो हमारा स्वास्थ्य जरूर बिगड़ जाएगा इसलिए स्वस्थ रहने के लिए आराम बहुत जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरुरी है अच्छी नींद हमे रात को कम से कम 6 से 7 घंटे सोना चाहिए और हमे दिन में भी अपने शरीर को लगभग आधा से एक घंटा आराम जरूर देना चाहिए। शरीर को आराम देने से हमारे शरीर की सारी थकान मिट जाती है और हमारा शरीर ऊर्जावान हो जाता है। 

No comments:

Post a Comment